दौसा में दिन-रात का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज, अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने से बढ़ेगी गर्मी

दौसा जिले में मौसम पूरी तरह साफ होने से सर्दी कमजोर होने लगी है। हालांकि रात और सुबह के वक्त ठंड का असर बना हुआ है। यहां दिन में तेज धूप से तापमान में बढोतरी हुई है तो वहीं रात को सर्दी के कारण तापमान स्थिर बना हुआ है। ऐसे में सुबह के वक्त कोहरे के साथ सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में हल्की गर्मी रहने का अनुमान जताया है। जिले में पिछले दिनों बारिश के बाद अब तापमान में लगातार बढोतरी हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान 2 से 4 डिग्री बढेगा मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहने से तापमान में बढोतरी होगी। 28 फरवरी तक इस प्रकार रहेगा तापमान…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *