कांकेर के सरोना में लगा वार्षिक मेला:12 पाली के देवी-देवताओं की पूजा के साथ शुभारंभ; मेला स्थल की परिक्रमा के साथ निकाली शोभायात्रा

कांकेर जिले के सरोना में 5 दिवसीय वार्षिक मेले की शुरुआत हो गई है। 12 पाली के देवी-देवताओं ने शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा निकालकर मेला स्थल की परिक्रमा की गई। मेले में सुरक्षा के लिए दुधावा चौकी के जवान तैनात किए गए हैं। तहसील स्तर का यह वार्षिक मेला आसपास के गांवों में खास आकर्षण का केंद्र है। दूर-दूर से आए ग्रामीण यहां व्यवसाय के लिए अपनी दुकान लगाते है। ग्राम पंचायत ने मेला स्थल पर बिजली और पेयजल की व्यवस्था की है। विदेशी सैलानी भी आते है ग्राम गायता में हर साल 12 पाली के देवी-देवताओं का स्वागत किया जाता है। मेला खंभा समेत पूरे मेले की परिक्रमा कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। क्षेत्र का यह अंतिम बड़ा मेला है, जिसमें विदेशी सैलानी भी बस्तर की परंपराओं और त्योहारों को देखने आते हैं। 26 फरवरी तक चलेगा मेला मीना बाजार में इस बार भी आकर्षक झूले लगाए गए हैं। आकाश झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस और ड्रैगन झूले यहां के खास आकर्षण हैं। झूलों पर बैठने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। पुलिस लगातार लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *