तेज रफ्तार कार डिवाइडर–पोल से टकराई 3 युवकों की मौत:महासमुंद से लौटने के दौरान हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे; हादसे में घायल युवक का इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के आरंग में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर पारागांव के पास तेज गति से दौड़ रही टाटा विस्ता (CG 04 HD 2156) अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों का नाम पुलिस द्वारा हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) बताया जा रहा है। वहीं घायल की शिनाख्त मिथलेश धीवर (23) के रुप में हुई है। मिथलेश की हालत गंभीर है, अस्पताल में उसका उपचार जारी है। पहले देखे हादसे की तीन फोटो रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे युवक आरंग पुलिस के अनुसार, कार में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान पारागांव के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर पोल से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस जुटी जांच में आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने घटना की पुष्टि की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *