भरतपुर सुजान गंगा नहर में व्यक्ति का शव मिला:कल से घर नहीं लौटा था, अलीगढ़ जाने की कहकर निकला था

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित सुजान गंगा नहर में आज सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार मौके पर पहुंचा और शिनाख्त की गई। पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ जाने की कहकर निकला अतुल घर नहीं लौटा था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। व्यक्ति कल से ही अपने घर नहीं लौटा था। अलीगढ़ जाने की कहकर निकला अतुल घर नहीं लौटा था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। चौबुर्जा चौकी इंचार्ज राकेश मान ने बताया कि अतुल निवासी गोपालगढ़ के परिजनों के पूछताछ करने पर पता लगा कि अतुल के रिश्तेदारी में किसी का निधन हो गया था। इसलिए अतुल कल घर से अलीगढ़ जाने की कहकर निकला था। अलीगढ़ से वह कल लौट आया लेकिन, वह घर नहीं आया। कल से अतुल वे परिजन उसे ढूंढ रहे थे। सिविल डिफेन्स की टीम ने शव निकाला बाहर आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को सुजान गंगा नहर में पड़ा देखा तो, उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। नहर में शव पड़े होने की सूचना पर अतुल के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने शव को बाहर निकाला। आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखा शव परिजनों ने मौके पर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अतुल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। मौत के कारणों का नहीं लगा पता जिसके बाद अतुल के परिजनों ने शव की शिनाख्त की, पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अतुल शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस अतुल की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *