सीकर में आसमान साफ, दिन का तापमान बढ़ा:एक सप्ताह ड्राई रहेगा मौसम, धूप में तेजी रहेगी

सीकर में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार से सर्द हवाएं थम गई हैं, इस वजह से दिन में गर्मी बढ़ गई है। आसमान साफ होने के कारण दिन का पारा बढ़ रहा है और रात के पारे में मामूली‌ गिरावट हो रही है। इस बार गर्मी का मौसम जल्दी शुरु होने का अनुमान है। हालांकि रात को अच्छी खासी सर्दी का अहसास हो रहा है। सीकर में आज सुबह गुलाबी ठंडक रही। फिलहाल अगले 3 दिन मौसम स्थिर रहने का अनुमान है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकली और इस वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़कर दर्ज हुआ। फिलहाल सीकर क्षेत्र में लगातार मौसम बदल रहा है। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में दिन में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। सीकर में फिलहाल सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 24 फरवरी की शाम नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है, हालांकि इसका असर ज्यादा नहीं होगा। मामूली बादलवाही की गतिविधियां संभव है। फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम की सर्दी अब भी है। गुरुवार से ही ठंडी हवाएं कमजोर हैं। सीकर जिले में आज दिनभर तेज धूप रहेगी। बीती रात से सीकर में सर्दी का‌ असर कमजोर है। 24 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *