श्रीगंगानगर में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा:दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, फसलों को नुकसान की आशंका

श्रीगंगानगर जिले में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण सर्दी कम हो रही है। पिछले कई दिनों से सुबह-शाम सर्दी का प्रभाव भी बेहद कम है। दोपहर के समय तेज धूप सताती है। पिछले कई दिनों से जिले में मौसम ड्राई बना हुआ है। इसी बीच हल्के बादलों की आवाजाही भी जारी रहती है। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रिकार्ड मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम ड्राई रहने की संभावना मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक जिले में मौसम लगातार ड्राई बना रहने की संभावना जताई है, इस दौरान तेज गर्मी का असर भी अधिक रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार कर सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तापमान बढ़ने से फसल खराब होगी और उत्पादन में कमी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *