नरसिंहपुर में राधे-राधे बोलने पर छात्र की पिटाई:पिता ने टीचर पर कार्रवाई के लिए एसपी-कलेक्टर को दिया आवेदन

नरसिंहपुर जिले के चावरा विद्यापीठ स्कूल में एक छात्र के साथ राधे-राधे बोलने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक हबीब शाह खान ने सातवीं कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारते हुए उसे धार्मिक संबोधन के लिए अपमानित किया। मामले की शिकायत छात्र के पिता ने जिला प्रशासन से की है। ये है पूरा मामला घटना 10 दिसंबर की है। जब विद्यालय परिसर में बस से उतरते समय शिक्षक हबीब शाह खान ने छात्र को तेजी से बस से उतरने को कहा। जवाब में छात्र ने शिक्षक से सादर राधे-राधे कहा। आरोप है कि इससे गुस्साए शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारा और कहा, “अभी निकालू राधे-राधे।” इसके बाद, छात्र ने परीक्षा पूरी की और घर लौटकर अपने अभिभावक को घटना की जानकारी दी। अभिभावक ने अगले दिन, 11 दिसंबर को विद्यालय कार्यालय जाकर मौखिक रूप से इस घटना की शिकायत की और शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रावाई की मांग की। हालांकि, पूरे दिन बीतने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब या कार्रवाई नहीं की गई। इस रवैये से नाराज अभिभावक ने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। छात्र के पिता ने घटना की लिखित शिकायत कलेक्टर शीतला पटेल, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. ब्यौहार को दी। कलेक्टर ने आवेदन पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अगले दिन जांच टीम भेजने की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अभिभावक ने शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन पर सनातन धर्म के अपमान, विद्यार्थी के साथ मारपीट, अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीईओ बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. ब्यौहार ने कहा कि “आवेदन प्राप्त हुआ है, नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।” कलेक्टर ने कहा- आवेदन मिला है कलेक्टर शीतला पटेल ने बताया कि “छात्र के पिता ने आवेदन दिया है। जल्द ही जांच टीम भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *