जेडीए में ही भ्रष्टाचार की जड़:जिस अफसर को दी अवैध बिल्डिंग बनने से रोकने की जिम्मेदारी, वही बनवाता रहा

मालवीय नगर में एक अवैध बिल्डिंग निर्माण के मामले में जेडीए ने एक प्रर्वतन अधिकारी को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रवर्तन अधिकारी पर अवैध बिल्डिंग निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उसी ने मिलीभगत कर बिल्डिंग बनवा दी। उच्चाधिकारियों ने मौका निरीक्षण किया तो मामले का खुलासा हुआ है और प्रवर्तन अधिकारी किशन सिंह भंडारी को निलंबित कर दिया। बता दें कि जेडीए जोन एक में बिना अनुमति अवैध बिल्डिंग बनाने का मामला संज्ञान में आने के बाद प्रवर्तन अधिकारी किशन सिंह भंडारी को निर्माण रोकने की जिम्मेदारी दी गई थी। यह बिल्डिंग मालवीय नगर गिरधर मार्ग स्थित ई-129 में दो माह पहले ध्वस्त की गई 4 मंजिला अवैध बिल्डिंग के पास है। तब भास्कर ने अवैध बिल्डिंग के पास ही बन रही दूसरी चार मंजिला अवैध बिल्डिंग का मामला उठाया था। दो माह पहले बिल्डिंग निर्माणाधीन थी, अब पूरी बन गई… आठ मीटर की थी अनुमति, 15.5 मीटर ऊंचाई तक निर्माण निर्माणकर्ता ने रिहायशी भूखंड में 8 मीटर की परमिशन होने के बावजूद 15.5 मीटर तक निर्माण आैर एक तरफ सेटबैक कर लिया। दो महीने पहले काम रुकवाने के दौरान यहां मौके पर बल्ली पंटे लगे हुए थे, जबकि हाल में उच्चाधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे तो 4 मंजिला बिल्डिंग निर्माण देख भौचक्क रह गए। इसके बाद प्रवर्तन अधिकारी को निलंबित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *