जयपुर में जनसमस्याओं को आवाज दे रहा दैनिक भास्कर का ‘भास्कर समाधान सेगमेंट’ लगातार असर दिखा रहा है। अलग-अलग इलाकों से सड़क, सीवरेज, कचरा और आवारा पशुओं से जुड़ी शिकायतें सामने आने के बाद संबंधित विभागों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हरमाड़ा में 3 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट ठीक हो गई, वहीं झोटवाड़ा में 10 दिन से बह रही पाइप लाइन भी दुरुस्त कर दी गई। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। विधानसभा रोड पर गड्ढा और झुका बिजली पोल, हादसे का खतरा जयपुर विधानसभा रोड से क्षेत्रवासी राज ने शिकायत पोस्ट की है कि विधानसभा के पीछे स्थित एमिटी हाउस के सामने सड़क पर बड़ा गड्डा हो गया है। वहीं पास लगा बिजली का पोल भी झुका हुआ है, जिसके गिरने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को हादसे की आशंका सता रही है। लोगों ने जल्द मरम्मत और पोल को सही करने की मांग की है। खो-नागोरियान में 4 साल से कचरे की समस्या खो-नागोरियान (जगतपुरा जोन) से क्षेत्रवासी आशीष चावला ने पोस्ट में बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले करीब चार वर्षों से कचरा और गंदगी की समस्या बनी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने से हालात बदतर हो गए हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बना रहता है। रहवासियों ने स्थायी सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग की है। मधुवन वाटिका में सीवरेज लीकेज से सड़क पर जलभराव मधुवन वाटिका से क्षेत्रवासी रघुवीर सिंह ने पोस्ट की है कि उनके क्षेत्र में सीवरेज लाइन लीकेज कर रही है। पिछले करीब 10 दिनों से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे पूरी रोड जलभराव जैसी स्थिति में है। आने-जाने में दिक्कत हो रही है और बदबू से लोग परेशान हैं। लोगों ने त्वरित मरम्मत की मांग की है। अम्बाबाड़ी में आवारा पशुओं से परेशानी विद्याधर नगर से नगरवासी कर्णीदान ने शिकायत में बताया कि एल.एस. नगर, अम्बाबाड़ी क्षेत्र में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। पशु सड़कों और कॉलोनी में गंदगी फैलाते हैं। साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार हादसे जैसी स्थिति भी बनती है। लोगों ने पशुओं को पकड़ने और नियमित कार्रवाई की मांग उठाई है। “भास्कर समाधान” की पहल का असर भास्कर में मुद्दा उठते ही हरमाड़ा में ठीक हुई स्ट्रीट लाइट हरमाड़ा क्षेत्र से विनोद ने शिकायत पोस्ट की थी कि उनकी जगदीशपुरी कॉलोनी में पिछले 2–3 महीनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी। शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता था, जिससे रहवासियों को आवागमन में परेशानी होती थी। मामला ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में उठने के बाद संबंधित विभाग को भेजा गया। टीम ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कर दोबारा चालू करवाया। लाइट जलने से कॉलोनी में रोशनी लौट आई और क्षेत्रवासियों को अंधेरे से राहत मिली। झोटवाड़ा में 10 दिन से बह रहा पानी रुका लक्ष्मी नगर, झोटवाड़ा से स्थानीय निवासी कुलदीप शर्मा ने शिकायत पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। पिछले करीब 10 दिनों से लगातार पानी बह रहा था, जिससे पानी की बर्बादी हो रही थी और सड़क पर जलभराव जैसी स्थिति बन गई थी। आसपास के लोगों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संबंधित जलदाय विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर टूटी पाइप लाइन की मरम्मत करवाई गई और लीकेज बंद कराया गया। जेईएन राजेश त्यागी बने स्टार ऑफिसर ‘भास्कर समाधान’ के जरिए सामने आ रही जनसमस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी भी तत्परता से कार्रवाई कर रहे हैं। आज के हमारे स्टार ऑफिसर जलदाय विभाग के जेईएन राजेश त्यागी रहे। भास्कर ऐप के माध्यम से क्षेत्र में पानी लीकेज की समस्या की सूचना प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही जेईएन राजेश त्यागी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम को तुरंत मौके पर भेजा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पेयजल सप्लाई भी सुचारू रूप से शुरू करवा दी गई, जिससे वहां रहने वाले लोगों को राहत मिली है। भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई जा रही जनसमस्याओं पर कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 2.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 3.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 4.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत 5.’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर 6.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई 7.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत 8.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी 9.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 10.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान


