अमृतसर में घरेलू कलह में निगम कर्मी ने दी जान:वीडियो बना पत्नी व ससुराल वालों पर लगाया आरोप, बच्चों से मांगी माफी, फिर मारी गोली

अमृतसर में घरेलू विवाद में ऑटो यूनियन के लीडर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया जा रहा ​है कि करीब 6 माह से घर में पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात पत्नी मायके चली गई। रात करीब 3:30 बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लोग उनके कमरे में पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी वीडियो के आधार पर जांच शुरू मृतक शहर के चबाल रोड निवासी अश्विनी कुमार उर्फ आशु नाहर नगर निगम में चालक पद पर तैनात था और नगर निगम ऑटो वर्कशॉप यूनियन का प्रधान थे। वे दो बेटियों (10 और 7 वर्ष) के पिता थे। घटना से पूरा परिवार सदमें हैं। पुलिस अब आशु द्वारा बनाए गए वीडियो और परिवार के बयानों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है ताकि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कारणों की पुष्टि की जा सके।
जानिए… कैसे शुरू हुई कलह, जिसने ले ली जान आलमारी में मिली विवादित वस्तु विवाद की जड़: सूत्रों के मुताबिक 2016 में आशु की शादी हुई थी। इससे दो बच्चे हैं। 6 माह से पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। इसकी शुरुआत घर की अलमारी से मिली एक विवादित वस्तु के बाद हुई थी। यह मामला पहले पुलिस तक भी पहुंचा था, जहाँ सुलह कराने की कोशिश की गई थी। विवाद हल नहीं हुआ। घटना के दिन भी विवाद,. पत्नी मायके चली गई: बताया जा रहा है कि बीती रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और आशु ने रात करीब 3:30 बजे यह खौफनाक कदम उठा लिया। इसके पहले आशु ने एक वीडियो जारी कर रोते अपना दर्द बताया और आत्म हत्या के लिए पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगाया। वीडियो में बच्चों से मांगी माफी आत्मघाती कदम उठाने से पहले आशु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए पत्नी प्रिया, साले सिकंदर, सास नीलम और दो चाचा ससुर (प्रभजोत व अमरजोत) को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में वे भावुक होकर अपने बच्चों और परिवार से माफी मांगते नजर आए। उन्होंने संदेश दिया कि उनके जाने के बाद उनकी बेटियों को उनके भाई (चाचा) के पास रखा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *