धौलपुर में बारात देख रही 7साल की बच्ची से रेप:खंडहरनुमा मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म, अंधेरे में भाग गया आरोपी

धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव में 2 बारातें आई हुई थीं। बच्ची रात में बारात देख रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को सुपारी दिलाने का लालच देकर एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी को जाते हुए देखा
एक महिला ने छत से आरोपी को बच्ची के साथ जाते हुए देखा था। महिला ने नीचे आकर एक बुजुर्ग को इसकी जानकारी दी। जब बुजुर्ग ने खंडहरनुमा मकान में जाकर देखा तो आरोपी वहां से भागता हुआ निकला। महिला भी मौके पर पहुंची और बच्ची के शरीर पर खून के निशान देखे। यह घटना रात करीब 11 बजे की थी और आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ खलील अहमद खिलजी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण कराया गया है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम बच्ची की देखभाल कर रही है। पुलिस आरोपी के बाराती होने की संभावना जता रही है। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बारात की वीडियोग्राफी करने वाले युवक को बुलाया है और बारात की चढ़ाई तथा घटना के आसपास के वीडियो फुटेज खंगाल रही है। सीओ खिलजी ने बताया कि आरोपी की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *