दिल्ली में पूर्व CM आतिशी विपक्ष की नेता होंगी:AAP विधायक दल की बैठक में फैसला; कल से विधानसभा का सत्र शुरू होगा

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) की रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के सभी 22 विधायक मौजूद थे। दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्‌टी रहेगी। पहले दिन नए विधायक शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना लगभग तय है। वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी। विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि 25 फरवरी को विधानसभा में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। CM बनने के बाद रेखा गुप्ता ने आतिशी का पर्सनल स्टॉफ हटाया था
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद 21 फरवरी को रेखा गुप्ता ने पूर्व CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया था। इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें फौरन अपने मूल विभाग में रिपोर्ट करने को कहा था। CM बोलीं- CAG की रिपोर्ट में रिकॉर्ड सामने आएंगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था- शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन हमारी कैबिनेट बैठक हुई और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक रखा था। अब हम दिल्ली की चिंता करेंगे और PM मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा। रेखा ने आगे कहा, ‘उन्हें (विपक्ष) अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *