आकाश गोलछा बने सकल जैन श्रीसंघ के नए अध्यक्ष

धमतरी| सकल जैन श्रीसंघ की बैठक धनकेसरी मंगल भवन में हुई, जिसमें आगामी 3 वर्षों के लिए आकाश गोलछा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में आगामी महावीर जन्म कल्याणक दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसमें युंवा वर्ग को अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। मनोनयन के पश्चात आकाश गोलछा ने समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी का सहयोग और आशीर्वाद से संघ नई ऊंचाइयों को छूएगा। उसने युवा वर्ग से विशेष रूप से समाज के कार्यों में आगे आने की अपील की। बैठक में विजय गोलछा, रमन लोढ़ा, दीपक जैन,प्रकाश बैद, सतीश नाहर व अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *