अलवर में बैंड बजाते समय जमीन पर गिरा युवक, मौत:हार्ट अटैक माना जान रहा कारण, भाई का आरोप- समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया जाता तो बच जाती जान

अलवर शहर में शुक्रवार रात शादी में बैंड बजा रहे युवक की अचानक मौत हो गई। बैंड बजाते समय वह जमीन पर गिर गया। हॉस्पिटल ले जाने पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र में कटी घाटी के पास की है। मृतक के भाई धनी ने बताया कि उसका भाई डालचंद (23) निवासी अखैपुरा शादी समारोह में रात आठ बजे बैंड बजाने गया था। कटी घाटी पर बैंड बजाते समय रात करीब साढ़े 10 बजे डालचंद अचानक जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर डालचंद की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। भाई धनी ने आरोप लगाया कि डालचंद को हॉस्पिटल ले जाने में देरी की गई, अन्यथा उसकी जान बच जाती। कहा कि उसकी तबीयत खराब होने और जमीन पर गिरने की सूचना पहले परिजनों को दी गई। घटना स्थल से जिला अस्पताल महज तीन किलोमीटर दूर है। बैंड संचालक परिजनों को बिना सूचना दिए हॉस्पिटल ले जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उसने पहले हमें सूचना दी, उसके बाद उसे हॉस्पिटल ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई। भाई धनी ने बताया कि डालचंद की शादी नहीं हुई थी। वह मूल रूप से पेंट करने का काम करता था और शादियों के सीजन में बैंड बजाता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *