जयपुर में साधु-संतों के लिए विशेष आयोजन:रामजी बाबा कोकिल महाराज के शिष्यों ने 161 संतों के लिए रखी प्रसादी

जयपुर के मोती नगर बी, कटेवा नगर स्थित परमार्थ भवन पर रविवार को एक विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। श्रीधाम वृंदावन के रामजी बाबा कोकिल महाराज के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूज्य गुरुदेव के शिष्यों ने सनातन परंपरा को मजबूत करने के उद्देश्य से शहर के 161 प्रमुख साधु-संतों के लिए प्रसादी का आयोजन किया। कार्यक्रम में साधु-संतों ने भव्य कीर्तन किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित सभी भक्त भाव-विभोर होकर झूमने लगे। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इनमें आर के अग्रवाल, श्याम विजय, ओम प्रकाश शर्मा, रामावतार माहेश्वरी और एडवोकेट ललित शर्मा प्रमुख थे। साथ ही ज्ञान स्वरूप भटनागर, मोहनलाल जायसवाल और नरेन्द्र कुमार टांक भी मौजूद रहे। महिला अनुयायियों में श्रीमती संतोष कंवर शेखावत, सावित्री अग्रवाल, निर्मला सिंह, पुष्पा टांक, शोभा टांक, यशोदा मिश्रा, रेनुका माथुर और कृष्णा सोनी सहित अन्य भक्तजन भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *