रियासतकालीन दाढ़ देवी मंदिर में चोरी:चोरों ने प्राचीन तलवार चांदी का छत्र सोने चांदी के आभूषण दान पेटी लेकर हुए फरार

कोटा के ग्रामीण क्षेत्र कैथून थाना इलाके में रियासत कालीन दाढ़ देवी मंदिर मैं देर रात हुई चोरी। तीन से चार नकाब पोश चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना। दाड़ देवी माता की प्राचीन तलवारें, चांदी का छत्र, माता का श्रृंगार मंगलसूत्र सोने और चांदी के आभूषण साथ ही दान पेटी भी चुरा कर ले गए चोर। जानकारी के अनुसार मंदिर में रहने वाले पुजारी के कमरे का बाहर से कुंडी लगा दी थी। सबूत मिटाने के लिए चोरों ने सीसीटीवी भी तोड़े। दान पेटी से रुपए निकाल कर भारी भरकम दान पेटी को जंगल में फेंक गए। तीन से चार नकाब पोश चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना। दाड़ देवी माता की प्राचीन तलवारें, चांदी का छत्र, माता का श्रृंगार मंगलसूत्र सोने और चांदी के आभूषण साथ ही दान पेटी भी चुरा कर ले गए। मंदिर में भारी जाप्ते के साथ पुलिस पहुंची और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची जहां सीसीटीवी देख चोरों के हुलिए का पता लगाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की टीम जंगल में कर छानबीन कर रही है। कैथून थाना अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि रात 2 बजे नकाबपोश बदमाश दाढ़ देवी मंदिर में आए। जिन्होंने दो दान पेटी, एक चांदी का छत्र और दो प्राचीन समय की तलवारे चोरी कर ले गए। मंदिर से 50 मीटर की दूरी पर दान पेटी टूटी हुई मिली जिसमें से रुपए गायब थे। मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हो गई है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी एसएफएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी। चोरी की घटना जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *