बूंदी में महिलाओं के वेश में घूमते 2युवकों को पकड़ा:लोगों ने घेराबंदी कर दबोचा, मौका पाकर 1 भागा

बूंदी जिले के कापरेन थाना इलाके के चरड़ाना गांव में महिलाओं के वेश में घूम रहे 2 संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने इन युवकों को गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर नहर पर घेराबंदी कर पकड़ा। ग्रामीणों को संदेह था कि ये युवक चोर या बदमाश हो सकते हैं और गांव में रेकी कर रहे थे। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पकड़े गए युवकों की पिटाई भी की। 4 दिन पहले गांव में 3 घरों में हुई थी चोरी
ग्रामीणों के अनुसार 4 दिन पहले ही गांव में 3 घरों में चोरी की वारदातें हुई थीं। अज्ञात बदमाशों ने 2 घरों में सेंधमारी की थी और एक घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। इन घटनाओं के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, जिससे ग्रामीण दिन में रेकी और रात में चोरी की आशंका जता रहे हैं।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनकी पहचान के दस्तावेज मंगवाए हैं। कापरेन थाने के एएसआई भंवर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चरड़ाना गांव में ग्रामीणों ने चोरी के शक में 2 युवकों को पकड़ा है। सूचना पर कापरेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि ये युवक भाड बहरूपिया समाज से संबंधित हैं। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *