अमृतसर में IED मिलने से हड़कंप:बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमृतसर के रैया चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को चौकी के पीछे IED लगाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अमृतसर देहाती पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से बरामद किया। शनिवार सुबह बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) को बुलाया गया, जिसने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए IED को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले में CCTV खंगाल रही घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन या आपराधिक गिरोह ने नहीं ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न जांच एजेंसियां भी सतर्क हैं। अमृतसर देहाती पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़ी जानकारी साझा करेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और अफवाहों से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *