एम्स में भर्ती मरीज से मिलने आए,कार से सामान चोरी:कार का लॉक तोड़कर 4 लाख के नगदी एवं जेवरात चुराए, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जोधपुर में एम्स में भर्ती मरीज से मिलने आए रिश्तेदारों के नगदी और गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित एम्स के सामने गली में गाड़ी खड़ी करके रिश्तेदारों से मिलने चले गए और पीछे से चोरों ने गाड़ी के लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। बासनी पुलिस थाना में दी रिपोर्ट में ब्यावर निवासी रेखा शर्मा पत्नी गोपाल शर्मा ने बताया कि वे गुरुवार को सुबह 11 बजे अजमेर , ब्यावर से जोधपुर स्थित एम्स अस्पताल में भी अपने नजदीकी रिश्तेदार की कुशलक्षेम जानने के लिए किराये की कार से आए थे। सारा सामान कार में ही ड्राइवर के भरोसे छोड़कर अस्पताल के अंदर गए थे। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर गया रिपोर्ट के अनुसार- रेखा ने ड्राइवर को स्पष्ट रूप से कहा था कि कीमती सामान गाड़ी में रखा हुआ है, ध्यान रखें लेकिन ड्राइवर ने लापरवाही की और वह गाड़ी छोड़कर चला गया।
दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से वापस आए और ड्राइवर को मुख्य द्वार पर गाड़ी लाने के लिए फोन किया। जब गाड़ी में बैठने लगे तो देखा कि रेखा का पर्स तथा उनकी भानजी का सामान गाड़ी में नहीं था। पूछने पर ड्राइवर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। बाद में उसने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर साइड का लॉक टूटा हुआ है और संभवत चोरी हुई है। ये आइटम हुए चोरी
रिपोर्ट के मुताबिक रेखा शर्मा के पर्स में लगभग 2,50,000 नकद, उनकी मेरी भानजी पूर्णिमा , निवासी चेन्नई के पर्स में लगभग 20,000/ नगद, एक सोने की अंगूठी और दोनों के सरकारी पहचान पत्र (ID कार्ड) भी थे। चोरी हुई नगदी सहित सामान का आनुमानित मूल्य चार लाख से ज्यादा है। गुरुवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *