जोधपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसको लेकर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी। जोधपुर जिले में अब 20 लाख 97 हजार 971 मतदाता है। SIR के बाद अब 2 लाख 3 हजार 381 मतदाता कम हो गए। विधानसभा वार आंकड़ों की बात की जाए तो जोधपुर जिले में सबसे अधिक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में नाम कटे हैं। यहां पर फाइनल SIR के बाद 51 हजार 71 मतदाता कम हुए हैं। जबकि सबसे कम नाम ओसियां विधानसभा क्षेत्र से कटे हैं। सरदारपुरा में सबसे कम जोधपुर के शेरगढ़ में SIR शुरू होने से पहले 287032 मतदाता थे। अब 278704 मतदाता हैं। इसी प्रकार से ओसियां में 275986 से 268474, भोपालगढ़ में 313506 से 301728, सरदारपुरा में 269574 से 218503, जोधपुर में 204322 से 164863, सूरसागर में 302467 से 258913, लूणी के 351458 से 321592 व बिलाड़ा में 297007 से 285194 मतदाता अंतिम सूची में है।
इतने नाम हुए कम जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा से सबसे अधिक 51 हजार 71, सूरसागर में 43 हजार 554, जोधपुर शहर में 39 हजार 459, लूणी में 29 हजार 866, बिलाड़ा में 11 हजार 873, भोपालगढ़ में 11 हजार 778 शेरगढ़ में 8 हजार 328 मतदाता कम हुए। जबकि सबसे कम नाम ओसियां विधानसभा से कटे हैं। यहां 7 हजार 512 मतदाता कम हुए हैं। वर्गवार मतदाता मतदाता सूची में सबसे अधिक पुरुष (169197) और महिला (152394) मतदाता लूणी ओर सबसे कम पुरुष (83664)और महिला (81193)मतदाता जोधपुर शहर विधानसभा सीट पर हैं।
अपील का मिलेगा मौका जिला कलेक्टर ने बताया कि जिन्हें इस फाइनल मतदाता सूची को लेकर 15 दिवस के भीतर जिला कलक्टर कार्यालय में अपील कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिन के भीतर द्वितीय अपील कर सकते हैं।


