बालोद | ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कृषि विस्तार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कई गांवों में अधिकारी किसानों से नियमित संपर्क नहीं बना पा रहे हैं, जिसके कारण किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही है। कृषि विस्तार अधिकारी केवल गांव के कुछ चुनिंदा लोगों से ही मेल-मुलाकात करते हैं और योजनाओं का लाभ भी उन्हीं तक सीमित रह जाता है। जबकि आम और जरूरतमंद किसान इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।


