दिल्ली फैशन वीक में आदर्श ने बिखेरा जलवा

राजनांदगांव| जिले के उभरते युवा मॉडल मास्टर आदर्श गुप्ता ने राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित फैशन शो ग्लोरियस इंडियन रनवे फैशन वीक में शानदार प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। देश के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी डिजाइनर द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में आदर्श ने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और पेशेवर अंदाज के साथ रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसकी उपस्थित दर्शकों और फैशन विशेषज्ञों ने सराहना की। मास्टर आदर्श गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता के सुपुत्र हैं। उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग को अपने करियर के रूप में अपनाया और निरंतर परिश्रम व समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर के मंच तक अपनी पहचान बनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *