मेले में वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन की प्रेरणा दी

भास्कर न्यूज| नर्मदा साल्हेवारा के ग्राम समनापुर में 20 फरवरी को पशुधन विकास विभाग के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सह-खंड स्तरीय पशुधन प्रदर्शन व मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा थीं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन का विशेष महत्व है। पशुपालन न केवल किसानों की आय का अतिरिक्त स्रोत है, बल्कि यह हमारी कृषि संस्कृति का आधार भी है। पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट पशुपालन करने वाले किसानों और पशुपालकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *