भास्कर न्यूज| नर्मदा शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं तथा वरिष्ठ शिक्षक गल्लाराम रोडगे को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पैलीमेटा में प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति होने पर विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन से हुई। वक्ताओं ने कहा कि विदाई जीवन का अंत नहीं, बल्कि नए दायित्वों और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। शिक्षकों ने कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पन्नालाल जंघेल, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक सुमित्रा कामड़े आदि मौजूद रहे।


