राजनांदगांव| राजस्व कर की प्राप्ति के लिए निगम सीमांतर्गत सम्पत्तिकर, समेकितकर, जलकर एवं दुकान किराया की वसूली को दृष्टिगत रखते हुए निगम कार्यालय अवकाश के दिनों में भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग में चालू रहेगा। कर दाताओं की सुविधा के लिए कर की राशि जमा करने समस्त अवकाश के दिनांे में (होली को छोड़कर) राजस्व कार्यालय खुला रहेगा।


