ऑडिटोरियम बदहाल, छत से गिर रहा प्लास्टर, मरम्मत कराई जाए

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर की समस्याओं का समाधान करने की मांग पर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा और शहर उत्तर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की जर्जर स्थिति, अधूरे विकास कामों, स्वच्छता को लेकर चिंता व्यक्त की गई। अभिमन्यु ने ऑडिटोरियम की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। वहां की छत से प्लास्टर गिरने की घटना को देख मरम्मत कराने की मांग की। सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने गांधी सभा गृह छोटा है। इस कारण ऑडिटोरियम की तकनीकी जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार कराने मांग की। शहर उत्तर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी द्वारा वार्ड 44, महेश नगर, आशीर्वाद कॉलोनी गली 2 में अधूरी नाली निर्माण पूरा कराने की मांग की। समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान निमेश देशलहरे, दादू यादव, रामकृष्ण महिलांग, अतुल्य साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *