राजनांदगांव | मोहारा रोड में धूल की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। यहां से भारी वाहन फ्लाई ओवर के नीचे से गुजरते हैं। ऐसे में वहां से उड़ने वाली धूल से आसपास के लोग परेशान रहते है। धूल से मुक्ति के लिए वहां पानी का छिड़काव करने से वहां कीचड़ होता है। यहां जर्जर सड़क की मरम्मत कर स्थाई समाधान करने की जरूरत है। लंबे समय वहां के लोग इसकी मांग कर रहे हैं। -विजय प्रजापति, राजनांदगांव


