स्टाम्प पेपर व रेवेन्यू टिकट के लिए वसूली की जा रही, दोगुनी दर ले रहे

बालोद |जिले में स्टाम्प पेपर और रेवेन्यू टिकट की बिक्री को लेकर मनमानी वसूली की जा रही हैं। अधिकृत विक्रेता निर्धारित दर से अधिक कीमत पर स्टाम्प पेपर और रेवेन्यू टिकट बेच रहे हैं। 1 रुपये का रेवेन्यू टिकट दोगुनी कीमत पर बेचा जा रहा है। इसी तरह विभिन्न मूल्य वर्ग के स्टाम्प पेपर भी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दस्तावेजी कार्यों की मजबूरी के चलते उन्हें अधिक राशि चुकानी पड़ रही है। नियमों के मुताबिक स्टाम्प पेपर और रेवेन्यू टिकट शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही बेचे जाने चाहिए। मामले की जांच कर दोषी विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाए तथा निर्धारित दर पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए। -वायएस साहू, बालोद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *