जोधपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। जिसकी जानकारी जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी। जोधपुर जिले में अब 20 लाख 97 हजार 971 वोटर्स हैं। SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट में अब 2 लाख 3 हजार 381 मतदाता कम हो गए हैं। विधानसभा वार आंकड़ों की बात की जाए तो जोधपुर जिले में सबसे अधिक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में नाम कटे हैं। यहां पर फाइनल SIR के बाद 51 हजार 71 मतदाता कम हुए हैं, जबकि सबसे कम नाम ओसियां विधानसभा क्षेत्र से कटे हैं। अपील का मिलेगा मौका जिला कलेक्टर ने बताया कि इस फाइनल मतदाता सूची को लेकर 15 दिन के भीतर जिला कलक्टर कार्यालय में अपील कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिन के भीतर द्वितीय अपील कर सकते हैं। सरदारपुरा में सबसे कम जोधपुर के शेरगढ़ में SIR शुरू होने से पहले 2 लाख 87 हजार 32 मतदाता थे। अब 2 लाख 78 हजार 704 मतदाता हैं। इसी प्रकार से ओसियां में 2 लाख 75 हजार 986 थे और अब 2 लाख 68 हजार 474, भोपालगढ़ में 3 लाख 13 हजार 506 और अब 3 लाख 1 हजार 728, सरदारपुरा में 2 लाख 69 हजार 574 थे और अब 2 लाख 18 हजार 503, जोधपुर में 2 लाख 4 हजार 322 थे और अब 1 लाख 64 हजार 863, सूरसागर में 3 लाख 2 हजार 467 थे और अब 2 लाख 58 हजार 913, लूणी में 3 लाख 51 हजार 458 से अब 3 लाख 21 हजार 592 और बिलाड़ा में 2 लाख 97 हजार 7 से 2 लाख 85 हजार 194 मतदाता अंतिम सूची में है। इतने नाम हुए कम जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा से सबसे अधिक 51 हजार 71, सूरसागर में 43 हजार 554, जोधपुर शहर में 39 हजार 459, लूणी में 29 हजार 866, बिलाड़ा में 11 हजार 873, भोपालगढ़ में 11 हजार 778 शेरगढ़ में 8 हजार 328 मतदाता कम हुए। जबकि सबसे कम नाम ओसियां विधानसभा से कटे हैं। यहां 7 हजार 512 मतदाता कम हुए हैं। वर्गवार मतदाता मतदाता सूची में सबसे अधिक पुरुष (1 लाख 69 हजार 197) और महिला (1 लाख 52 हजार 394) मतदाता लूणी विधानसभा में और सबसे कम पुरुष (83 हजार 664)और महिला (81 हजार 193) मतदाता जोधपुर शहर विधानसभा सीट पर हैं।


