जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े मामले में एसआईटी ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सभी आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले शुक्रवार को एसीबी ने गिरफ्तार आरोपियों से करीब चार घंटे तक आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। इस दौरान कुछ आरोपियों से अलग-अलग भी पूछताछ की गई। रिमांड के बाद कोर्ट में पेशी एसीबी ने 17 फरवरी को गिरफ्तार किए गए जलदाय विभाग के 9 अफसरों को 18 फरवरी को कोर्ट में पेश किया था, जहां उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया था। शनिवार को रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को एकोर्ट लाया गया। एसीबी ने पहले पांच दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का ही रिमांड मंजूर किया था। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी फरार चल रहे चार आरोपियों की तलाश में एसीबी की तीन टीमें जयपुर में और दो टीमें अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं। इनमें रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र शर्मा और तत्कालीन एससी मुकेश गोयल शामिल हैं। एसीबी ने इनके विदेश भागने की आशंका को देखते हुए सभी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया है। हालांकि, अब तक किसी भी फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फर्जी बिल और वित्तीय गड़बड़ियों का मामला एसीबी ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। जांच में फर्जी बिल, वित्तीय गड़बड़ियों और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जयपुर से जुड़ी अपनी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। ये भी पढ़ें… राजस्थान- PHED का चीफ इंजीनियर ताज होटल से गिरफ्तार:रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकाने पर भी ACB की छापेमारी, 9 अफसरों को पकड़ा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के फाइव स्टार होटल ताज अरावली से आज (मंगलवार) सुबह गिरफ्तार किया गया। करीब 900 करोड़ के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले मामले में यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने की। टीम ने कुल 9 अफसरों को पकड़ा। इनमें 3 रिटायर्ड हो चुके और एक सस्पेंड चल रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)


