जैसलमेर में पारा 30 डिग्री के पार:आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी; दिन तपने लगे

जैसलमेर में सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को जिले में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे फरवरी के महीने में ही जेठ की तपिश का अहसास होने लगा है। शनिवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान एक बार फिर 30.3 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी अब 15.6 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से पारे में और भी अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है, जिससे सर्दी का असर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। घरों में चले पंखे, बाजारों में उमड़ी भीड़ तापमान में आए इस अचानक उछाल का सीधा असर आम जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। फरवरी के महीने में ही गर्मी इतनी बढ़ गई है कि शहरवासी अब दिन के साथ-साथ रात में भी पंखे चलाने को मजबूर हैं। जूस, कोल्ड ड्रिंक और गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोगों ने अब ऊनी कपड़ों की जगह सूती और हल्के कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। धूप तेज होने के कारण दोपहर के समय मुख्य बाजारों में आवाजाही कम होने लगी है। शनिवार को और चढ़ेगा पारा, आसमान रहेगा साफ मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार को गर्मी का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आने वाले सप्ताह में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से पारे में और भी अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है, जिससे सर्दी का असर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। आगामी 7 दिनों का संभावित तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *