पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बिंदायका स्थित जीआर क्रिकेट ग्राउंड पर क्रॉस कंट्री दौड़ ‘मिटीयर स्ट्राइव टू रन’ का आयोजन किया गया। इस 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ में 150 धावकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मिटीयर स्ट्राइव टू रन क्रॉस कंट्री रन के फाउंडर प्रवीण बजाज, निशा बजाज, इंस्पिरेशनल फाउंडर दीपेंद्र सिंह नेगी, ज्योति नेगी, सहयोगी राजेश पामेचा, विजय माथुर, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2024 प्रीति सचदेवा और फिटयोग संस्थान के अरविंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मिटीयर स्ट्राइव टू रन क्रॉस कंट्री रन की 10 किलोमीटर पुरुष श्रेणी में रघुवीर गुर्जर 36.39 मिनट का समय लेकर प्रथम, महिला श्रेणी में प्रिया कुमावत 38.32 मिनट का समय लेकर प्रथम, 15 से 59 वर्ष आयुवर्ग पुरुष श्रेणी में अनिल यादव 45.39 मिनट का समय लेकर प्रथम और 15 से 59 वर्ष आयुवर्ग महिला श्रेणी में मिन्नी शर्मा 1 घंटा 3 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बने। इसी प्रकार 5 किलोमीटर पुरुष श्रेणी में दक्षवीर सिंह 15.35 मिनट का समय लेकर प्रथम, महिला श्रेणी में हर्षिका 21.38 मिनट का समय लेकर प्रथम, 15 से 59 वर्ष आयुवर्ग पुरुष श्रेणी में मोहन लाल मीणा 18.08 मिनट का समय लेकर प्रथम और 15 से 59 वर्ष आयुवर्ग महिला श्रेणी में ललिता रावी 31.58 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहे। फिटनेस एक्टिविटीज और पौधारोपण:दौड़ के दौरान फिटयोग संस्थान के डायरेक्टर अरविंद सिंह और ऐश्वर्या भट्ट ने रनर्स को ज़ुम्बा एक्सरसाइज और हूला हूप जैसी एक्टिविटीज करवाईं। “रन फॉर अवर प्लैनेट” थीम के तहत प्रतिभागियों ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। अंत में सभी विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस अनूठी दौड़ का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।


