एक दिवसीय दौरे पर जल संसाधन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सुरेश रावत भरतपुर पहुंचे। उन्होंने सुबह सेवर कुंडा और सेवर स्थित ब्रजेन्द्र बिहार कुंडा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने 11 बजकर 15 मिनट पर सभी विभागों के अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री ने पिछली बजट घोषणाओं के काम और इस साल हुआ बजट घोषणाओं में किस तरफ काम किया जाये इस पर चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री के ऊपर दिए बयान को लेकर कहा की, भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दे। प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बजट घोषणाओं के बारे में बताया। साथ ही JJM स्कीम को लेकर कहा की हमारे प्रधानमंत्री का विजन था घर-घर पानी मिले। कांग्रेस सरकार में JJM स्कीम के हर टेंडर के अंदर घोटाले हुए। इसी का प्रणाम है की कई इंजीनियर जेल गए। कई को सुप्रीम कोर्ट से बेल लेनी पड़ी। उसी कारण से राजस्थान के अंदर JJM स्कीम लंबित रही। वापस से इस योजना को 2028 तक बढ़ाया है। तेजी से इस पर काम किया जाएगा। हर घर को पानी मिले इसके लिए हमारी सरकार संकल्पित है। JJM स्कीम सफल नहीं हो पाई। पिछली गवर्नमेंट के अंदर यह स्कीम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी। जो बिगड़ जाता है उसे ठीक करने में समय लगता है। हमारी सरकार इस स्कीम पर काम कर रही है। विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बयान पर प्रभारी मंत्री ने कहा की मैं विधानसभा के अंदर पक्ष में रहा विपक्ष में रहा। वापस जनता ने हमें जनादेश दिया है। अर्थ का अनर्थ निकालकर विपक्ष को बयानबाजी करना शोभा नहीं देता। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए वह इस तरह की नौटंकियां करते रहते हैं। दादा-दादी नाना-नानी यह सभी हमारे पारिवारिक शब्द हैं। कई बार विधानसभा के अंदर या कहीं और भी जब हम हसी मजाक में रहते हैं तो, हम सौहार्दपूर्ण बोल देते हैं। भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दे। जनता के मुद्दों को विधानसभा में उठायें। जनता ने उन्हें विधानसभा में इसलिए चुनकर भेजा है जिससे वह विधानसभा में उनके मुद्दे उठा सके। हा हुल्ला करके उल्टी सीधी बात न करे। पिछली बजट घोषणाओं को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि 2024-25 घोषणाएं कितनी पूरी हुई उस पर अधिकारियों की बैठक ली है। उसके हमारे पास आंकड़ें भी हैं। कर्मशीला आने वाले समय में भरतपुर के अंदर एक मिनी सेकेट्रेट अंदर काम करेगा। सभी विभागों के वहां दफ्तर रहेंगे। जब हम DPR बनाते हैं तो, कई बार उसमें चेंज करने पड़ते हैं। सीएम भरतपुर के विकास कार्यों को रिव्यू कर रहे हैं।


