लोरमी में महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर की थी अश्लील हरकत, न्यायिक रिमांड पर भेजा

मुंगेली पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं। यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। घटना 17 फरवरी 2026 की है। पीड़िता ने लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले वेदप्रकाश अग्रवाल और रंजीत अग्रवाल ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घर में अकेला पाकर दरवाजा तोड़ दिया। वे जबरन घर में घुस गए और महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज भी की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों पर अपराध दर्ज पीड़िता की रिपोर्ट पर लोरमी थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़िता और गवाहों से पूछताछ कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी रंजीत अग्रवाल (26 वर्ष) और वेदप्रकाश अग्रवाल (28 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। दोनों प्रदीप अग्रवाल के पुत्र और वार्ड क्रमांक 15 गायत्रीपारा, लोरमी के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *