अजमेर के राजकीय मोइनिया इस्लामिया स्कूल का नाम बदला:राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड किया, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

अजमेर के स्टेशन रोड स्थित राजकीय मोइनिया इस्लामिया स्कूल का नाम अब बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से आदेश जारी कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड स्कूल का नाम कर दिया है। स्पीकर वासुदेव देवनानी के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि सनातन संस्कृति के अनुरूप नाम किए जा रहे हैं। बता दे की 10 महीने पहले शहर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्कूल का नाम परिवर्तन करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन दिया था। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री के नाम डीईओ को पत्र भी भेजा गया था। पहले भी बदले गए नाम, पढे़ं ये खबरें भी… अब फायसागर का नाम वरूण सागर होगा:नगर निगम ने जारी किया आदेश, सवा सौ साल पुराना है इतिहास होटल खादिम का नाम अब होटल अजयमेरु:आरटीडीसी संचालक मंडल ने किया निर्णय, एमडी ने जारी किए आदेश 113 साल पुराने किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदला:अब महर्षि दयानन्द विश्रान्ति गृह के नाम से जाना जाएगा, जारी हुआ नोटिफिकेशन अजमेर में क्रिश्चियन गंज थाने-चौकी का नाम अब कृष्ण गंज:स्थानीय लोगों की मांग पर भेजा था प्रस्ताव; पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *