धमतरी| जालमपुर कठौली तालाब के किनारे बच्चों के खेलने-कूदने के लिए छोटे-छोटे गार्डन बनाए गए हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में यह उजाड़ हो गया है। सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी के बाजू स्थित गार्डन में बड़े-बड़े पेड़-पौधे उग आए हैं, जिसकी सफाई ही नहीं हो रही है। गार्डन उजाड़ होने के कारण अब यहां कोई सैर सपाटे के लिए नहीं आते। महापौर-कमिश्नर को कठौली तालाब का निरीक्षण कर, यहां बच्चों के गार्डन को फिर से संवारने की मांग की जा रही है।


