अंबिकापुर के बाल संप्रेषण गृह से 3 बच्चे फरार:देर रात दीवार फांदकर भागे, दोपहर तक नहीं मिला कोई सुराग

अंबिकापुर के गंगापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 3 अपचारी बालक शनिवार रात दीवार फांदकर भाग निकले। इसकी मौखिक सूचना गांधीनगर पुलिस को दे दी गई है। तीनों नाबालिग सूरजपुर और सरगुजा जिले के हैं। दोपहर बाद तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के मुताबिक, गंगापुर में संचालित बाल संप्रेक्षण गृह के तीन अपचारी बालक रात में कमरे से बाहर निकलकर किसी तरह परिसर के अहाते के पास पहुंच गए। तीनों अहाता फांदकर भाग निकले। इसकी जानकारी बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह लगी। जगह-जगह खोजबीन, नहीं मिल सुराग अपचारी बालकों की तलाश में पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। जो अपचारी बालक फरार हुए हैं, उनमें से दो सूरजपुर जिले और एक सरगुजा जिले का है। उनके खिलाफ क्या अपराध दर्ज थे, इसकी जानकारी पुलिस नहीं दे सकी है। सुरक्षा पर उठे सवाल बाल संप्रेषण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। यहां संभाग के सभी जिलों के अपचारी बालक हैं। इस घटना से दोबारा संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *