बालोद| नवीन शासकीय कॉलेज में जेवरतला पुस्तकालय विभाग और एनडीएलआई क्लब ने यूजर अवेयरनेस एक्टिविटी का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। एनडीएलआई क्लब के सेक्रेटरी टिकेश कुमार ने एनडीएलआई में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समझाई। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने रजिस्ट्रेशन कराया और एक्टिविटी में भाग लिया। सहायक प्राध्यापक नरहरि सिंह ठाकुर ने डिजिटल लाइब्रेरी की जानकारी दी। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया देश की सबसे बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी है। इसे आईआईटी खड़गपुर ने विकसित किया है।


