मऊगंज जिले में कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक बैठक बुधवार को उत्सव पैलेस में सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा के घेराव पर चर्चा की गई। डॉ. मसकोले बोले- जनहित के मुद्दों को उठाना हमारा मकसद डॉ. मसकोले ने बताया कि मऊगंज नया जिला है। नए जिले को संगठनात्मक दृष्टि से कैसे बेहतर बना सके। हमारे जो सभी कार्यकर्ता हैं। उनको कैसे मजबूत करें। जनहित के मुद्दों को उठाने और भारतीय जनता पार्टी के कर गुजारियों को उजागर करने का हमारा मुख्य मकसद है। इसको लेकर मीटिंग की गई है। जब हम मजबूत रहेंगे। जनता के साथ खड़े रहेंगे और कार्यकर्ताओं को समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहेंगे। तभी बेहतर संगठन को स्वरूप दे सकेंगे। मऊगंज विधायक पर की टिप्पणी मऊगंज विधायक को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य यदि मूल विषय को लेकर किया जाता है। और उसके मकसद कुछ और हो, विषय कुछ और हो, आप सिर्फ बांटने के लिए कार्य कर रहे हो। अपने निजी हितों को साधने के लिए कोई ऐसा प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ताओं से गया कहा कि हम सब संविधान के मानने वाले लोग हैं। सभी जाति और धर्म को हम साथ लेकर चलना चाहते हैं। हम किसी को बांटने के पक्ष में नहीं हैं। मेरा सभी साथियों से भी आग्रह है कि सभी से मिलकर सबको साथ लेकर चले। वहीं भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में अंतर है। कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। भाजपा की इन्हीं सब के खिलाफ 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। मऊगंज जिले के दोनों विधानसभा से भारी संख्या में लोग भोपाल जाएंगे। आज की बैठक में भोपाल जाने को लेकर भी तैयारीयों पर चर्चा की गई है। बैठक में ये रहे मौजूद इस मौके पर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद्मेश गौतम, अरुण तिवारी, शेख मुख्तार सिद्दीकी, गोविंद नारायण तिवारी, जुल्फींलाल साकेत, नरेंद्र सिंह, मृत्युंजय चतुर्वेदी, गुरु प्रसाद, आनंद सिंह,हिंछ लाल पटेल, यदुवंश मिश्रा, विश्वनाथ मिश्र, आशुतोष तिवारी, बारिश खान सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


