बांसवाड़ा में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। इसके तहत आनंदपुरी थाना पुलिस ने मानगढ़ तिराहा चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की और अवैध रूप से गीली लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसके में अपराधियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम मानगढ़ तिराहा चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। तब ही अरथूना की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। संदेह होने पर जब पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें पूरी तरह से अवैध गीली लकड़ी से भरा हुआ पाया गया। वन विभाग को सौंपी कार्रवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लिया और ड्राइवर की मदद से उसे थाना परिसर में खड़ा करवाया। चूंकि मामला अवैध लकड़ी के परिवहन से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग रेंज बागीदौरा को सूचित कर दिया है। पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन और थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में आनंदपुरी थाना पुलिस की टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।


