श्रीगंगानगर में फाइनल वोटर लिस्ट में 21683 वोटर्स बढ़े:जिले में अब 14.78 लाख वोटर रजिस्टर्ड, आपत्ति होने पर कर सकते हैं अपील

श्रीगंगानगर में शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट व निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ मंजू ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। ड्राफ्ट लिस्ट में वोटरों की संख्या 14 लाख 67 हजार 224 थी। अब फाइनल लिस्ट में वोटरों की संख्या 14 लाख 78 हजार 907 है। यानी कि फाइनल लिस्ट में 21 हजार 683 वोटर्स बढ़ गए हैं। जिले में अब 7 लाख 73 हजार 726 महिला, 7 लाख 5 हजार 129 पुरुष व 52 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ मंजू में बताया- 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित हुई थी। जिसमें 14,67,224 वोटर थे। दावे-आपत्तियों की अवधि में 16,837 फॉर्म-6/6A, 5,154 फॉर्म-7 और 10,559 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। इनका निस्तारण कर 21 फरवरी 2026 को फाइनल लिस्ट जारी की गई। जिसमें अब 14,78,907 वोटर हैं। इनमें 7,73,726 पुरुष, 7,05,129 महिलाएं और 52 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राजनीतिक दलों को मिली सॉफ्ट-हार्ड कॉपी बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। सूचियां चुनाव आयोग की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in और https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति एपिक सर्च से अपना नाम चेक कर सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया- मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना या संशोधन की प्रक्रिया चलती रहती है। इसके लिए फॉर्म-6, 7 या 8 को ECINet ऐप, वोटर्स पोर्टल या बीएलओ से भरवाया जा सकता है। अगर किसी निर्णय से असंतुष्ट हैं तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 के तहत 15 दिनों में जिला मजिस्ट्रेट और उसके बाद 30 दिनों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अपील की जा सकती है। बैठक में स्वीप प्रभारी गिरधर, आईएनसी, सीपीआईएम, बीएसपी और बीजेपी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *