श्रीगंगानगर में राजस्थान वूशु संघ के तत्वावधान में 1 से 2 मार्च तक आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया राज्य स्तरीय महिला वूशु लीग प्रतियोगिता के लिए जालोर टीम का चयन रविवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में जालोर टीम में 8 बालिकाएं भाग लेंगी। जालोर वूशु संघ के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा व अध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि टीम का चयन शिवाजी नगर स्थित नेहरू बालोद्यान में रविवार सुबह 10 बजे किया गया। टीम में कुल 8 महिला वूशु खिलाड़ी होंगी। जालोर वूशु टीम की घोषणा करते हुए बताया कि भीनमाल से खुशबू, हर्षिता, चंचल व निकिता, बादनवाड़ी से प्रियल, गोदन से रवीना, जालोर शहर से मानवी व कनिष्का रहेंगी। दो दिन तक श्रीगंगानगर की पंचायती धर्मशाला में जालोर का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें भीनमाल से कोच प्रभु देसाई, बादनवाड़ी से कोच कैलाशचंद्र, जालोर से कोच भावेश कुमार, गोदन से कोच नीतू कुमारी, भीनमाल से जितेश सोलंकी, भूमिका सोलंकी, संजय चौहान, अशोक कुमार सहित वूशु खिलाड़ी मौजूद थे। राज्य स्तरीय टीम के कोच प्रभु देसाई व टीम मैनेजर कैलाशचंद्र होंगे।


