प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:पुतला दहन कर की नारेबाजी, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर की गई कथित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर विरोध जताया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया-राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की है। साथ ही भाजपा सरकार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में मंत्री अविनाश गहलोत को पद से बर्खास्त करने और निलंबित विधायकों का निलंबन रद्द करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राणावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंदिरा गांधी का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं के अन्यायपूर्ण निलंबन के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *