सरगुजा में विशेष मतदाता पुररीक्षण (SIR) के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने अंतिम मतदाता सूची आज जारी कर दी है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची सौंपी गई। जिले में SIR के दौरान जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3818 मतदाता बढ़े हैं। पूर्व की सूची से 1174 नाम विलोपित किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से छूटे हैं, वे जोड़े जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 से जिले में एसआईआर प्रारंभ किया गया था। 01 जनवरी 2026 के आधार पर चार माह तक निरंतर एवं चरणबद्ध रूप से संचालित इस अभियान के बाद आज 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में मतदाताओं की संख्या में 3,818 की वृद्धि हुई है। प्रारंभिक मतदाता SIR के दौरान 782 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं का सत्यापन किया गया है। सर्वेक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर आवश्यक संशोधन किए गए। विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची का आंकड़े
जोड़े जाएंगे छूटे हुए नाम
जिला निर्वाचन अधिकारी वसंत ने बताया कि 01 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी प्रपत्र संख्या 6 भरकर भविष्य में मतदाता सूची में नाम जुड़़वा सकेंगे। जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे भी निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप एवं अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


