बारां में उत्तम कालोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शनिवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कोतवाली थाने के हैड कॉन्स्टेबल उधम सहरिया के अनुसार, नटराज गार्डन के सामने रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। कोतवाली और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। मृतक की उम्र 35 से 38 वर्ष के बीच है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है। युवक ने एक हाथ में चांदी की अंगूठी पहन रखी थी और पैरों में सादा चप्पल थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। परिजनों की पहचान और उनके पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।


