अबोहर-फाजिल्का रोड स्थित मोहल्ला शिवराम पुरा में रात गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बचाव में आए उसके दादा को भी ईंटों से पीटा गया, जिससे वे भी जख्मी हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के ही एक युवक ने पहले एक परिवार पर पथराव किया। जब इसका विरोध किया गया, तो उसने युवक पर चाकू से कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए उसके दादा पर भी ईंटों से हमला किया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही सिटी वन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हुड़दंग मचा रहे आरोपी युवक और उसके ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरोपी युवक साहिल, जो मोहल्ले के राजकुमार का दामाद है। लंबे समय से यहां रहकर गुंडागर्दी करता है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वह अक्सर मोहल्ले के लोगों से झगड़ा करता रहता है और माहौल खराब करता है। इस संबंध में उसके ससुर और पंचायत को भी कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित की मार्च शादी होने वाली है मोहल्ला वासियों ने बताया कि यहां के निवासी कृष्ण की आगामी 20 मार्च को शादी होनी है जिसको उक्त युवक काफी समय से धमकियां दे रहा था। कल रात उक्त साहिल नामक युवक ने कृष्ण के परिवार पर ईटों से हमला किया और उनके द्वारा विरोध जताने पर उक्त युवक ने कृष्ण को चाकूओं से हमला कर लहुलुहान कर दिया। और जब बीच में उसके दादा परसोत्तम आए तो उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इधर रात को मोहल्ले में ईंट पत्थर व चाकू चलने पर सभी लोग घबरा गए और अपने अपने घरों में छुप गए। लोगों ने इसकी सचना सिटी वन पुलिस को दी। जिस पर थाना प्रभारी रविन्द्र भीटी पुलिस टीम सहित खुद मौके पर पहुंचें और मामले को कंट्रोल में किया। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी युवक व उसके ससुर को हिरासत में भी ले लिया है। इधर फरीदकोट रेफर किये गए युवक और उसके दादे की हालत सीरियस बताई जा रही है।


