भीलवाड़ा पुलिस ने 5 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा:धोखाधड़ी से खरीदी BMW कार जब्त,पेंडिग मामलों में हुई कार्रवाई

भीलवाड़ा की भीमगंज थाना पुलिस धोखाधड़ी से ली हुई बीएमडब्ल्यू कार को जब्त करते हुए 5 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पेंडिग मामले में आरोपी को पकड़ा भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इनामी अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी के तहत भीमगंज थाना पुलिस ने धारा 193(9) के पेंडिंग मामले में एक आरोपी नितेश बंसल पिता रामबाबू (50 ) निवासी वैभव नगर भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था, आरोपी नितेश द्वारा धोखाधड़ी से ली गई बीएमडब्ल्यू कार को भी पुलिस ने जब्त किया है । आरोपी नितेश के खिलाफ भीलवाड़ा के प्रताप नगर और कोतवाली थाने में मामला दर्ज है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में थाना प्रभारी सुनील चौधरी, एएसआई ओमप्रकाश नायक, कांस्टेबल कालू लाल, उमेश और सुनील शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *