SIR फाइनल सूची में 33,910 नाम बढ़े:कोटा दक्षिण में 7 हजार, कांग्रेस नेता की विधानसभा में साढ़े 5 हजार व शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में साढ़े 4 हजार नाम जुड़े

कोटा में निर्वाचन विभाग ने जिले की सभी 6 सीटों की एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। एसआईआर के फाइनल रूप से जिले में 1 लाख 58 हजार के करीब वोटर कट गए है। 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट के बाद जिले में 33,910 नाम जुड़े हैं। एसआईआर की फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब जिले में 14 लाख 6 हजार 672 वोटर है। इनमें पुरुष मतदाता 7 लाख 26 हजार 54 व महिला मतदाता 6 लाख 80 हजार 580 है। वहीं 38 थर्ड जेंडर वोटर है। एसआईआर शुरू होने से पहले कुल 15 लाख 31 हजार 550 वोटर थे। वहीं 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 13 लाख 72 हजार 772 वोटर थे। एसआईआर की फाइनल सूची में सबसे ज्यादा कोटा दक्षिण में 7 हजार वोटर बढ़े है। ड्राफ्ट सूची में 2 लाख 42 हजार 81 मतदाता का वोटर लिंस्ट में नाम था। दावे आपत्तियों के बाद जारी फाइनल मतदाता सूची में अब यहां 2 लाख 49 हजार 97 मतदाता है। वहीं कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की विधानसभा कोटा उत्तर में साढ़े 5 हजार व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र रामगंजमंडी में साढ़े 4 हजार नाम बढ़े है। कोटा उत्तर में ड्राफ्ट सूची में 2,24,519 का नाम वोटर लिस्ट में था। फाइनल सूची में 2 लाख 30 हजार 387 का नाम वोटर लिस्ट में है। इधर रामगंज मंडी में ड्राफ्ट सूची में 2,40,637 के नाम वॉटर लिस्ट में थे। फाइनल सूची में 2,45,177 के नाम वोटर लिस्ट में है। कोटा जिले में कितने लोगों के नाम कटे….… ये खबर पढ़े- कोटा में 1.59 लाख नाम वोटर लिस्ट से कटे:कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री की विधानसभा में 40 हजार नाम, शिक्षा मंत्री के क्षेत्र से 21 हजार नाम हटे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में जिन वोटर्स के नाम काटे गए हैं, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके अनुसार कोटा जिले में (कुल 6 विधानसभा क्षेत्र) 1 लाख 59 हजार 788 वोटर्स के नाम कटे हैं।इनमें 1 लाख 629 वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 25 हजार 65 की मौत हो चुकी। 7 हजार 6 डबल वोटर्स थे। इसके अलावा 26 हजार 153 संबंधित पते पर एब्सेंट (अनुपस्थित) मिले। 935 वोटर्स के नाम अन्य कारणों से कटे है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *