अजमेर में 1.24 लाख नाम वोटर लिस्ट से कटे:अब जिले में 13.82 लाख वोटर्स, ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 27 हजार 724 नाम और जुड़े

अजमेर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। कुल 1 लाख 24 हजार 960 वोटर के नाम काटे गए हैं। जिले में अब वोटर की संख्या 13 लाख 82 हजार 539 हो गई है। कलेक्टर लोकबंधु की ओर से शनिवार को इसकी जानकारी दी गई। कलेक्टर लोकबंधु ने बताया- SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू की गई थी। लगातार पॉलीटिकल पार्टी के साथ बैठक की गई। 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई थी। उस समय 13 लाख 54 हजार 815 मतदाता थे। इसके वाद फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने के लिए 29 हजार 579 फॉर्म आए थे, जिसमें 26 हजार 370 एक्सेप्ट किए गए। 32009 रिजेक्ट किए गए। ड्राफ्ट लिस्ट से 27 हजार 724 वोटर अधिक कलेक्टर लोकबंधु ने बताया- फॉर्म-7 के 4802 सबमिट हुए थे, जिसमें 2604 एक्सेप्ट किए गए और 2198 रिजेक्ट किए गए। अब अजमेर जिले के 6 विधानसभा में कुल 13 लाख 82 हजार 539 है। जिसमें ड्राफ्ट लिस्ट से 27 हजार 724 वॉटर अधिक है। नाम कटवाने और जोड़ने का प्रोसेस आगे जारी रहेगा। पूर्व मंत्री अनीता भदेल की विधानसभा से सबसे ज्यादा नाम कटे SIR की फाइनल लिस्ट में अजमेर दक्षिण से विधायक व पूर्व मंत्री अनीता भदेल की विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नाम कटे हैं। 30 हजार 565 वोटर के नाम हटे हैं। वहीं सबसे कम नसीराबाद में नाम कटे हैं। यहां 13 हजार 247 वोटर हटे है। अजमेर साउथ में सबसे कम हुए वोटर्स

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *