पाली में दिव्यांगों का करेंगे सर्वे:दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के होंगे प्रयास

दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली सक्षम संस्थान की बैठक दिव्यांग सेवा केंद्र पाली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रांत सचिव सुरेश चंद्र मेवाड़ा रहे।
बैठक में चंद्रशेखर ने दिव्यांगता एवं उसके विभिन्न प्रकारों पर चर्चा की और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए वैकल्पिक रोजगार योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। सुरेश चंद्र मेवाड़ा ने सक्षम द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। झालाराम देवासी, चरेवैती प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख ने दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम स्तर तक दिव्यांग यात्रा आयोजित कर जागरूकता बढ़ाने का सुझाव दिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष डॉ. मांगीलाल चौधरी ने जिले में थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। जिला अध्यक्ष मनोहर जोशी ने जिले में संचालित दिव्यांग सेवा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी और भविष्य में शुरू होने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। राजेन्द्र कुमार ने दिव्यांग सेवा केंद्रों पर वंचित वर्ग के बच्चों को लाभान्वित करने का संकल्प लिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी दिव्यांगों का सर्वे किया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एवं भामाशाहों के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। बैठक में डॉ. सौरभ गौड़, ओम प्रकाश पटेल, राजू देवासी, सुमित सेन, जालम सिंह, ईशा राखेचा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह सचिव सुरेश जांगिड ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *